सोमवार, 9 मार्च 2009

ब् स की माया

बस का ही फर्क है ब हो या स। वर्तमान में दुनिया में ताकत के दो ही ध्रुव है। ओर उनमे सिर्फ़ ब ओर स का ही फर्क है। ओ + बा+ मा= ओबामा, ओ+सा+मा = ओसामा। ओ + __ + मा में बा लिख दिया जाए तो दुनिया का सबसे पवारफुल शख्स बन जाता है ओबामा। जिसको दुनिया का हर शख्स मानता है। अगर ओ + __ + मा में सा लिख दिया जाए तो ओसामा बन जाता है जिसके नाम से ही हर किसी का दिल दहल जाता है। यही तो बस की माया का कमाल। दोनों की कर्मस्थली के नाम भी शुरू होते है अ से। एक का अमेरिका तो दुसरे का अफानिस्तान। सब एक ही है। बस सोच का अन्तर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें